Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मुंबई, 05 अगस्त: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रियदर्शनी नारायण यादव नाम की एक लड़की द्वारा कैब ड्राइवर को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। जहां सोशल मीडिया पर लोग लड़की को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं, अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत भी कैब ड्राइवर सआदत अली के सपॉर्ट में आ गई हैं। राखी सावंत ने सोशल मीडिया प्लटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो शेयर कर मारपीट करने वाली लड़की को जमकर खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, राखी सावंत ने लड़की को चैलेंज भी दिया है।

Category

🗞
News

Recommended