Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बुलंदशहर, मई 23: यूपी के बुलंदशहर में जंगल से एक व‍िशालकाय अजगर बाहर न‍िकल आया। झाड़‍ियों के बीच अजगर दि‍खने से हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अजगर ने अपना शि‍कार भी ढूंढ लि‍या। अजगर ने वहां मौजूद एक बंदर को अपने शि‍कंजे में कस ल‍िया। स्‍थानीय लोगों ने बंदर को बचाने की काफी कोशि‍श की, लेकिन अजगर ने उसे नहीं छोड़ा। अजगर ने अपने शरीर से जकड़कर बंदर को बेदम कर दिया। सूचना म‍िलते ही वन व‍िभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ द‍िया। स्‍थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है, जो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended