Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नासिक, 21 अप्रैल। कोरोना वायरस महामारी से जारी लड़ाई के बीच आज (बुधवार) महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल में हुए इस दुखद हादसे और मरीजों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अमित शाह ने कहा, 'दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं। मैं इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

Category

🗞
News

Recommended