Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
गर्मी ने अपना असर दिखाने शुरू कर दिया है। हालात यह है कि गर्मी अभी से रिकार्ड तोड़ रही है। मेरठ में आज अधिकतम तापमान 39:8 तक आ चुका है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच चुका है। कल की अपेक्षा न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक पर पहुंच गया। मंगलवार से मेरठ का तापमान लगातार बढ रहा है। अगर यही हाल रहा तो मेरठ प्रदेश में सबसे गर्म शहर हो जाएगा। वहीं बुधवार को तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ मौसम बेहद गर्म होने लगता है। हालांकि तेज चल रही हवा दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े का एहसास करा रही थी। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 39:8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
#UPweatheralert #Weathernews #Weatherreport

मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के डा0 एन सुभाष ने बताया कि फिलहाल आने वाले तीन दिनों में बारिश की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 16—17 और 18 अप्रैल केा जिले में बारिश होगी। इसके बाद किसी तरीके के बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। अधिकतम आर्द्रता 44 रही। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा है। उनके मुताबिक आगामी तीन दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 17-18 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतर पूर्वी हवाएं सामान्य से मध्यम गति से बहेंगी। इसके बाद अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended