Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
लखनऊ। बाहुबली बसपा व‍िधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से लाने के लिए यूपी पुल‍िस की टीम रवाना हो गई है। सोमवार सुबह-सुबह बांदा पुलिस लाइन में फोर्स को एकत्रित किया गया। पुलिस के जवानों के साथ एक बटालियन पीएसी भी रोपड़ भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक, वज्र वाहन के साथ करीब दस गाड़ियों में सवार होकर टीम निकली है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मिशन को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा गोपनीयता बरती जा रही। इस बीच उत्तर प्रदेश के बांदा जेल को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा जेल में सुरक्षा ऑडिट भी किया गया। डीजी कारागार आनंद कुमार को इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है। ऑडिट के दौरान तन्हाई बैरक की विशेष जांच की गई, क्योंकि मुख्तार अंसारी को यहीं रखा जाना है। इसके अलावा जेल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended