Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चंडीगढ़। बर्ड फ्लू के खतरे के बीच हरियाणा में हजारों पक्षी दम तोड़ चुके हैं। यहां कोहंड एरिया में कैलाश पोल्ट्री और ओम पोल्ट्री फार्म के बाद अब रावल पोल्ट्री फार्म में भी 20 हजार मुर्गियों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पोल्ट्री फार्म के मालिक द्वारा यह खुलासा किए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पोल्ट्री फार्म के मालिकों का आरोप है कि सरकार के संबंधित विभाग की टीम केवल देखकर चली जाती है और पक्षियों के बचाव के लिए किसी तरह का एक्शन नहीं लेती। रावल पोल्ट्री फार्म के मालिक मदल लाल ने कहा- ''हमारे फार्म पर करीब 55 हजार मुर्गियां हैं। जिनमें से 20 हजार मुर्गियों की मौत हो चुकी है। इसी तरह सूबे में मुर्गियों की लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन प्रशासन भोपाल लैब से आने वाली रिपोर्ट के इंतजार में हाथ पर हाथ रखे बैठा है। जब तक रिपोर्ट आएगी, तब तक तो पोल्ट्री फार्मों पर लाखों मुर्गियां मर चुकी होंगी।''

Category

🗞
News

Recommended