Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों का आंदोलन आज 49वें दिन में प्रवेश कर गया है. दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान डेरा डाले बैठे हैं. वह इन तीनों कानूनों को रद्द किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं. इससे नीचे वह सरकार के किसी प्रस्ताव को मानने को तैयार नहीं हैं. उधर, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इन तीनों कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगा दी है और साथ ही इस मसले को सुलझाने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है. लेकिन किसान इस कमेटी का भी विरोध कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि कमेटी में शामिल सभी चारों सदस्य नए कृषि कानून के पैरोकार है.
#Farmersprotest2020 #AgricultureLaws #BJP #Narendrasinghtomar #Supremecourt

Category

🗞
News

Recommended