Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर लंबी जद्दोजहद के बाद चुनाव का परिणाम समाने आ गया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव काबिज हो गए है। हालांकि, इस सीट पर पिछले 24 सालों से भाजपा का कब्जा रहा है। तो वहीं, पिछले दो दशकों से यह सीट भाजपा के प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा के पास थी। इस बार हुए खंड स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने भाजपा के प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा को 4333 वोट के लंबे अंतराल से हरा दिया और इस सीट पर काबिज हो गए है। बता दें कि 3 दिसंबर को शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया 4 दिसंबर की रात 11 बजे के आसपास समाप्त हुई।

Category

🗞
News
Comments

Recommended