Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
लखनऊ, 09 मार्च: उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग 07 मार्च को समाप्त हो गई है और 10 मार्च को मतगणना होनी है। इस बीच वाराणसी जिले में ईवीएम को लेकर रार बढ़ती जा रहा है। तो वहीं, अब समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने ईवीएम की हैंडलिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'जब तक वाराणसी के डीएम और कमिश्नर को हटाया नहीं जाएगा, जब तक हम मतगणना नहीं होने देंगे।'

Category

🗞
News

Recommended