Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बांदा। खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से है, यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार (20 नवंबर) रात सवा 11 बजे हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आईजी के सत्यनारायण और एसपी सिद्धार्थशंकर मीना और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेसिंक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतक सिपाही अभिजीत के चचेरे भाइयों समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की मानें तो हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended