Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारतवर्ष अनेको पौराणिक और धार्मिक मंदिरो का पवित्र स्थल है। कोणार्क का सूर्य मंदिर भी अपने इसी पौराणिक महत्व के कारण भारत मे आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर ओडिशा के तट पर पुरी से लगभग 35 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व कोणार्क में स्थित है। कोणार्क शब्द, 'कोण' और 'अर्क' शब्दों के मेल से बना है। अर्क का अर्थ होता है सूर्य, इसलिए यह मंदिर हिंदू देवता सूर्य को समर्पित एक विशाल मंदिर है। इस मंदिर को एक कोणीय रूप प्रदान किया गया था। ये मंदिर भारत की प्राचीन धरोहरों में से एक है। इसे युनेस्को द्वारा सन् 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। इस मंदिर की भव्यता के कारण ये देश के सबसे बड़े 10 मंदिरों में गिना जाता है।

Category

🏖
Travel

Recommended