Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कानपुर पुलिस लाइन में रात करीब नौ बजे बैरक की छत गिरने से तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक की मौत हो गई। बाकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कानपुर एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मृतक के परिवार के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने मामली की जांच की किए जाने की भी बात कही है।

Category

🗞
News

Recommended