Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के वेस्ट स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ईटेहडा गांव गोल चक्कर के पास बाजार की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में आसपास की 15 दुकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस आग पर काबू पाने के लिए नोएडा और गाजियाबाद की दमकल विभाग को दर्जनभर गाड़ियां लगी दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत इस बात की रही इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन एक करोड़ रुपए से अधिक का सामान जल कर खाक हो गया। आग की सूचना मिलने पर मौके पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर और बिसरख कोतवाली पुलिस भी पहुंची।

Category

🗞
News

Recommended