Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रही है। एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या अब 3 हजार के पार पहुंच रही हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी 1500 को पार कर चुका है। मऊ जिले में कोरोना पॉजिटिव एक डॉक्टर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर मोहिबुल हक (65) की बीते दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें प्रशासन कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान डॉ. मोहिबुल हक का निधन हो गया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended