Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
Vadodara : आज घोषित 12th कॉमर्स के परिणामों में वारसिया रिंग रोड की गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है। जिसमें दिव्या परमार ने 99.97 परसेंटाइल, हर्षित शर्मा ने 99.13 परसेंटाइल, विधि परमार ने 97.82 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। स्कूल में पहला स्थान प्राप्त करने वाली दिव्या परमार के पिता पेशे से रिक्शा ड्राइवर हैं और बच्ची की इस उपलब्धि पर माता-पिता दोनों बेहद खुश हैं।
12th कॉमर्स के आज घोषित हुए परिणामों में कारेलीबाग की अंबे स्कूल के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्कूल प्रबंधन को गौरवान्वित किया है। अंबे विद्यालय की सूची चौहान ने 99.41 परसेंटाइल और 87.2% के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं छात्र अनूप पटेल ने 97.67 परसेंटाइल और 81.67% परसेंटेज प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के छात्र वंदित शाह ने 97.84 परसेंटाइल और 82.4% परसेंटेज के साथ तीसरा स्थान पाया है। छात्रों के अच्छे प्रदर्शन पर छात्रों के साथ साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा खुशी जाहिर की गई।
कारेलीबाग के सरदार वल्लभ विद्यालय की छात्रा अदिति झाबक ने 99.99 परसेंटाइल और 94.5% अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। आजवा रोड की दूधेश्वर सोसायटी में रहने वाली अदिति के पिता अलकापुरी की एक गारमेंट दुकान में सेल्समैन है और अदिति ने पूरे साल की नियमित मेहनत से यह परिणाम हासिल किया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended