Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक खुला पत्र लिखा है। अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के बाद
इस पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में धैर्य और जीवटता को बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा
कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी है और हम विजय पथ पर चल पड़े हैं। इसके लिए देशवासियों से अपील है कि वो सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश का पालन करें। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया जाएगा तो जीवन में हो रही असुविधा, जीवन पर आफत के रूप में बदल सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज अन्य देशों की तुलना में ज्यादा संभली हुई स्थिति में है। ये लड़ाई लंबी है लेकिन हम विजय पथ पर चल पड़े हैं और विजयी होना हम सबका सामूहिक संकल्प है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई 2019 को शपथ ली थी।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आम आदमी बधाई देते हुए क्या कह रहा है , देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

Recommended