Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रदेश में मौसम का मिजाज अब गर्म होने लगा है और लू का दौर भी शुरू हो गया है। संभावना है कि मंगलवार तक तापमान बढऩे से गर्मी के तेवर अभी और तीखे होंगे। मौसम विभाग के दिन के तापमान में दो से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं आगामी चार दिनों में प्रदेश के १४ जिलों में लू चलने की चेतावनी भी दी है।
राजधानी जयपुर में मंगलवार को सुबह से ही तीखी धूप के कारण गर्मी का असर दिखाई दिया। मंगलवार सुबह नौ बजे ही शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान...... डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

२० मई : लू चलने की चेतावनी
पूर्वी राजस्थान: कोटा, बूंदी, बारां
पश्चिमी राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और पाली।
२१ मई: लू चलने की चेतावनी
पूर्वी राजस्थान: भीलवाड़ा, चित्तौड़, बूंदी, बारां, कोटा, राजसमंद, झालावाड़।
पश्चिमी राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, पाली, जालौर।
२२ मई: लू चलने की चेतावनी
पूर्वी राजस्थान: भीलवाड़ा, चित्तौड़, बूंदी, बारां, कोटा, राजसमंद, झालावाड़।
पश्चिमी राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,चूरू, नागौर, पाली और जालौर।
२३ मई: लू चलने की चेतावनी
पूर्वी राजस्थान: भीलवाड़ा, चित्तौड़, बूंदी, बारां, कोटा, राजसमंद, झालावाड़।
पश्चिमी राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़,चूरू, नागौर, पाली और जालौर।

Recommended