हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पहले झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदीप यादव ने एक वीडियो जारी किया है. दरअसल झारखंड में सत्ता परिवर्तन के बीच चर्चा रही कि जेवीएम के दो विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं. यह बात मीडिया में भी आई. इसे लेकर बंधु दिल्ली में कैंप किये हुए हैं. इसके बाद प्रदीप यादव की ओर से एक वीडियो जारी की गई और उन्होंने इन बातों को अफवाह बताया.
Comments