Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
*GSA NEWS-CAA के विरोध में भड़की हिंसा पर एक्शन में योगी, उपद्रवियों की जब्त होगी संपत्ति*
लखनऊ,19 दिसंबर (जीएसऐ)।
उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के नाम पर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुरानी लखनऊ इलाके में जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी और थाने में भी तोड़फोड़ की। सूबे में फैली हिंसा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। योगी ने कहा कि मैंने इस पर बैठक बुलाई है। आप विरोध के नाम पर हिंसा में शामिल नहीं हो सकते। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। दोषी पाए गए लोगों की संपत्ति जब्त करेंगे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की भरपाई करेंगे। इसके साथ ही योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा औऱ साथी दल भड़काने में जुटे हैं। अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश में लगा है विपक्ष।

Category

🗞
News
Comments

Recommended