rajasthan/sikar-sena-bharti-rally-2019-start-from-10-october
सीकर। राजस्थान के हजारों युवाओं के पास फौजी बनने का मौका है। भारतीय सेना में जाने के इच्छुक युवा सीकर सेना भर्ती रैली 2019 में भाग्य आजमा सकते हैं। हालांकि यह अवसर सिर्फ राजस्थान के चुनिंदा तीन जिलों के युवाओं को ही मिलेगा।
सीकर के जिला खेल स्टेडियम में 10 अक्टूबर 2019 से सेना भर्ती रैली होगी, जिसके लिए सीकर, जयपुर और टोंक के युवा पात्र हैं। सीकर में यह पहला मौका है जब तीन जिलों की सेना भर्ती रैली एक साथ आयोजित की जा रही हो।सेना भर्ती 2019 को लेकर सीकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। गुरुवार को इस संबंध में प्रशासन, पुलिस व सेना के अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें सेना भर्ती रैली को लेकर कई फैसले लिए जाएंगे।
Comments