Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
Young Girl and Boy Beaten in kund Village of alirajpur MP

भोपाल। मध्य प्रदेश में युवक-युवती के साथ हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दोनों को जानवरों के खूंटे से बांधकर बेहरमी से पीटा और फिर उनके परिजन 90 हजार रुपए और दो बकरे देने को तैयार हुए तब उन्हें छोड़ा। घटना 16 जून की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के गांव कुंड निवासी एक युवती को एक युवक बाइक पर बैठाकर उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान आदिवासी बाहुल्य इस गांव के कुछ दबंगों ने उन्हें चौथ वसूली के लिए बंधक बना लिया और जानवरों के खूंटे से बांधकर जमकर पीटा। आरोपी उन्हें एक दूसरे को प्रेमी-प्रेमिका बताते हुए उनके साथ हैवानियत की। पीड़ित युवक-युवती उनके आरोपों से इनकार करते रहे, मगर आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी। इस बीच किसी ने उनके खूंटे से बंधे हुए का मोबाइल से वीडियो बना लिया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended