Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला विंग की कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। भाजपा की महिला कार्यकर्ता जब पिपली गैंगरेप और हत्या मामले को लेकर अपना विरोध जा रहीं थी। इसी दौरान पहले धक्कामुक्की और फिर हाथापाई हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कार्यकर्ता ने तो देर तक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ कर उन्हें खींचा।
ओडिशा के पुरी जिले पिपली में 2011 में 19 साल की एक लड़की से बलात्कार हुआ था। काफी समय कोमा में रहने के बाद 2012 में उसकी मौत हो गई थी। तब इसको लेकर पूरे प्रदेश में गुस्सा दिखा था।

Category

🗞
News
Comments

Recommended