Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
Fire caught in Kingsway hospital in Nagpur

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के कस्तूरचंद पार्क के किंग्सवे हॉस्पिटल में भयानक आग लगने की खबर है। आग लगने से हर ओर धुआं पसर गया। किंग्सवे हॉस्पिटल से 200 मीटर की दूरी नागपुर रेलवे स्टेशन है जहां तक यहां धुआं फैल गया।

अस्पताल में आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी है। सूचना के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 4 गाड़ी मौके पर पहुंची है। यह अस्पताल अभी शुरू नहीं हुआ है, इस वजह से यहां कोई मरीज नहीं था।

किंग्सवे हॉस्पिटल में जो कर्मचारी काम कर रहे थे उनको बचाकर वहां से निकाल लिया गया है। ये अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। कुछ ही दिन बाद इसका शुभारंभ होने वाला था।

Category

🗞
News
Comments

Recommended