Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
Inspector son beaten the young man on the road in kanpur

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक इंस्पेक्टर के बेटे की दबंगई देखने को मिली है। इंस्पेक्टर के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक को बीच सड़क पर चप्पलों से पीट दिया। पिटाई का ये वीडियो वायरल हो गया है। उधर मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

दरअसल आगरा जिले में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात भानु प्रताप सिंह के बेटे पुष्पराज का है। वायरल वीडियो में पुष्पराज एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। बता दें कि युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि गाड़ी ओवर टेक करते समय इंस्पेक्टर के पुत्र की कार को हल्की सी टक्कर लग गई। फिर क्या था इंस्पेक्टर के बेटे ने युवक खींचते हुए सड़क पर ले गया और चप्पलों से बेरहमी से पीटा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended