Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
women want to take extreme step fighting for justice

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास करने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां न्याय ना मिलने से हताश एक महिला ने विधानसभा पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को पकड़ लिया।

विधानसभा पर आत्मदाह करने पहुंची महिला सपना ने बताया कि उसके पुत्र गुलशन की मुरादाबाद में 2017 में हत्या कर दी गई थी। तब से लेकर आज तक वह न्याय की गुहार लगा कर थक गई लेकिन कहीं से उसे न्याय नहीं मिला। अंत में थक हार कर आत्मदाह करने का फैसला किया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों के पास न्याय के लिए प्रार्थना पत्र दे चुकी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Category

🗞
News
Comments

Recommended