lucknow former minister ahmed hasan house set on fire
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे अहमद हसन के निजी आवास में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने से धुएं का काला गुबार देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर फौरन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक काफी सामान धू-धू कर जल गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
Comments