Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
lucknow police arrested fake cabinet minister in uttar pradesh.

लखनऊ में पुलिस ने एक फर्जी मंत्री को गिरफ्तार किया है। यह शख्स खुद को सत्ता पक्ष का कैबिनेट मंत्री बता रौब झाड़ता था और अवैध तरीके से जबरन जमीन कब्जाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी की ब्लैक कलर की सफारी गाड़ी भी बरामद की है, जिसपर कैबिनेट मंत्री और विधायक का लोगो चस्पा था। पुलिस ने इस फर्जी मंत्री के साथ ही उसके 4 साथियों को भी गिरफ्तार किया है। मडियांव पुलिस की गिरफ्त में खड़े इस शख्स का नाम विषम पाठक है। नेताओं की तरह सफेद कुर्ता पहने विषम पाठक को उसके 4 साथियों राजाराम, कन्हैय्या मिश्रा, विकास और संदीप अवस्थी के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब ये केशवनगर इलाके में एक जमीन को लेकर मान सिंह नाम के शख्स को धमका रहा था।

Category

🗞
News
Comments

Recommended