Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
bareilly girlfriend's family member beaten boyfriend and his friend very badlly

हम भारत देश में रहते हैं और यहां पर नियम कानून और संविधान के मुताबिक शासन व्यवस्था का क्रियान्वयन होता है। लेकिन अक्सर ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिनमे कुछ वक्त के लिए देश तालिबान में परिवर्तित हुआ सा लगता है। ऐसा ही एक संगीन मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में देखने को मिला। यहां अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गए ब्वॉयफ्रेंड को लड़की के घर वालों के कोप का भाजन बनना पड़ा। इतना ही नहीं, लड़के के साथ गए उसके दोस्तों को भी तालिबानी सजा से मुखातिब होना पड़ा। लड़की के घर वालों ने प्रेमी और उसके दो दोस्तों को नंगाकर जमकर पीटा। पिटाई के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended