आजमगढ़ जिले में एक व्यक्ति खुद को पीड़ित बता कर एसपी ऑफिस में ग्रामीणों संग पहुंच कर दबंगों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने लगा. कथित पीड़ित का कहना है कि उसके ऊपर कुछ लोगों ने फायरिंग की. लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि कथित पीड़ित बन्ने खां की बयान की गई घटना फ़र्ज़ी पायी गई है और जो व्यक्ति गुहार लगा रहा है वह खुद 5 हत्या का आरोपी है. और उसके ऊपर कई, अन्य थानों पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और 307 के तहत मुकदमे दर्ज़ हैं. देखिये आजमगढ़ से राकेश वर्मा की खास रिपोर्ट.
Comments