Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
आगरा में यमुना नदी में बढ़ा पानी इस समय युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है। कहीं नहाने को भीड़ जुट रही है, तो कहीं ऊंचाई से नदी में कूदकर जोखिम भी उठाया जा रहा है। ऐसा ही जोखिम रोजाना शहर के जवाहर पुल पर कुछ युवा उठाते नजर आते हैं। यहां पुल की रेलिंग पर चढ़कर यानि नदी से करीब 40 फीट ऊंचाई से किशोर मौत की छलांग लगाते हैं। इनके दुस्साहस को देखने को कई बार पुल पर लोग भी ठहर जाते हैं। मगर इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और कई समाचार चैनलों में प्रसारित होने के बाद अब पुलिस प्रशासन इस मामले में कार्रवाई की बात कर रहा है।

Category

🗞
News

Recommended