Skip to playerSkip to main content
  • 6 minutes ago
जबलपुर: संस्कारधानी जबलपुर में दीपावली के एक दिन पहले नर्मदा के ग्वारीघाट पर आयोजित दीपोत्सव अब शहर के बड़े आयोजनों में शामिल हो गया है. इस साल दीपोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे ग्वारीघाट को लाखों दीपों से सजाया गया. घाट पर दीपकों के माध्यम से हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न प्रतीक बनाए गए. इस योजना के तहत करीब एक किलोमीटर लंबा नया घाट बनाया जाएगा. इसे अयोध्या के घाटों की तर्ज पर विकसित करने की योजना है. घाट पर श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. नए घाट के निर्माण के बाद दीपोत्सव जैसे आयोजनों को और व्यवस्थित तथा भव्य स्वरूप दिया जा सकेगा. मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, ''आने वाले समय में ग्वारीघाट धार्मिक पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा.''

Category

🗞
News
Transcript
00:30Thank you very much.

Recommended