Skip to playerSkip to main content
  • 15 hours ago
दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या एक बार फिर जगमगा उठी.  अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी और सरयू तट पर भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है. सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों को 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों से रोशन किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां दीप जलाए. अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी और सरयू घाट पर लेज़र लाइट शो का अद्भुत नज़ारा दिखा. इसमें प्राचीन संस्कृति के साथ आधुनिक अयोध्या के विकास की झलक भी देखने को मिली.  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका निभा रहे कलाकारों का शानदार स्वागत किया. उन्होंने राम दरबार में कलाकार की आरती और टीका लगाया. पूरी अयोध्या नगरी में दीपोत्सव की धूम है. रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा है. साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसमें रामायण आधारित झांकियों, लोकनृत्यों और जय श्रीराम के जयघोष ने रामनगरी को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान यहां लोगों का उत्साह देखते ही बनता था.  इन सबके आखिर में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ. अयोध्या में दीपोत्सव का अद्भुत नजारा दिखा. यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. यूपी के मुख्यमंत्री ने  सरयू घाट पर आरती की.  

Category

🗞
News
Transcript
00:04दिवाले की पुर्व संध्या पर अयोध्या एक बार फिर जगमगाव थी।
00:30पर लेजर लाइट शो का अद्भुद नजारा दिखा इसमें प्राचीन संस्कृति के साथ आधुनिक अयोध्या के विकास की जलक भी
00:38देखनी कुमिली।
00:39यूपी के मुख्यमंत्री योगी आधित्यनात ने राम, लक्ष्मन और सीता की भूमी का निभा रहे कलाकारों का शांदार स्वागत किया।
00:47उन्होंने राम दर्बार में कलाकार की आरती और टीका लगाया।
00:50पूरी अयोध्या नगरी में दिपोट्सों की धूम है।
00:54राम नगरी में आस्था का सैलाब उम्रा है।
00:57साकेत महाविद्याले से राम कथा पार्क तक भविशोभायात्रा निकाली गई।
01:02इसमें रामायन अधारिज जाकियों, लोक नृत्यों और जैश्री राम के जैगोश ने राम नगरी को भक्ती में बना दिया।
01:11इस दोरान यहाँ लोगों का उत्सा देखते ही बनता था।
01:33कलाकारों ने अपने नृत्यों और शांदार प्रस्तूती से सब का मन महुलिया।
01:38मोर नृत्यों करने वाले कलाकारों की तो बात ही निडाली थी।
01:52इन सबके आखिर में दीपोट्सो कारेक्रम शुरू हुआ, अयोध्या में दीपोट्सो का अध्भुत नजारा दिखा, यहाँ आस्था का सलाव उमड़
02:01पड़ा।
02:02यूपी के मुख्य मंत्री ने सर्योगाट पर आरती की मंच पर राम कथा का मंचन हुआ, जहाँ कलाकारों ने त्रेता
02:10योग को साकार कर दिया।
02:12विरू रिपोर्ट, ETV भारत

Recommended