Skip to playerSkip to main content
  • 13 minutes ago
सिवनी: विजयादशमी के मौके पर सिवनी में शौर्य, परंपरा और वीरता का अद्भुत संगम देखने को मिला. अपने गृह ग्राम बर्रा में अंजनी किशोर व्यायाम शाला द्वारा आयोजित शौर्य प्रदर्शन में केवलारी विधायक रजनीश सिंह शामिल हुए. इस दौरान विधायक रजनीश सिंह ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बब्बर शेर डांस किया और तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. इसके बाद अखाड़ा के सदस्यों के साथ लाठीबाजी का शानदार प्रदर्शन किया. उनके इस जोशीले अंदाज ने आयोजन में उत्साह का माहौल बना दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है. लोग विधायक रजनीश सिंह की इस कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:00Music

Recommended