Skip to playerSkip to main content
  • 6 hours ago
कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में अनियमितताओं व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों का ‘चलो दिल्ली-मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ सोमवार को दिल्ली में चर्चा का केंद्र रहा. राहुल गांधी समेत विपक्ष के बड़े नेता ट्रक व बसों में सवार होकर सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करते हुए निकले. उनकी कानूनी टीम ने अदालत में चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दाखिल कर दी है. राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का काफिला बाराखंबा रोड से होते हुए मंडी हाउस पहुंचा. राहुल गांधी जिस ट्रक पर सवार थे, उसके पीछे एक बस में विपक्षी दलों के कई सांसद और नेता मौजूद थे. राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता व प्रदर्शनकारी करीब डेढ़ घंटे तक मंडी हाउस पर रुके रहे. पुलिस ने काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी. आखिरकार शाम करीब 6 बजे के बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के अन्य बड़े नेता पैदल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और कथित वोट चोरी को लेकर याचिका दाखिल की.

Category

🗞
News
Transcript
00:27।
00:29इससे पहले कॉंग्रेस समेट इंडिया ब्लॉग की पार्टियों ने बारा खंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला।
00:35कॉंग्रेस नेताओं समेट, कॉंग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्य मंत्रियों, सपा प्रमुख खिलेश यादव, अरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेट कई विपक्ष
00:45के नेता शामिल हुए।
01:03इंडिया गटबंधन के बाकी नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में भारी संख्या में लोक शामिल हुए।
01:11कॉंग्रेस सांसद राहूल गांधी ने विरोध मार्च का नित्रत्व किया।
01:23पुलिस ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं को नाशल स्कूल ओफ ड्रामा के पास भगवान दास रोड पर रोका।
01:31जिसके बाद दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ उनकी मामूली जड़प हुई।
01:35पुलिस ने उन्हें मंडी हाउस की तरफ भेज दिया जहांसे विपक्षी नेता सुप्रीम कोट तक मार्च करने में सफल रहे।
01:42Constitution क्लब में राहूल गांधी की प्रेस कॉंफरेंस के बाद इंडिया ब्लॉक के सांसद बसों से सुप्रीम कोट मार्च के
01:49लिए बारा खंबा पहुचे।
01:51Constitution क्लब के बाहर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
01:56साथ ही बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के कारेकरता भी जुटे थे।
02:00ERO Report, ETV भारत

Recommended