देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने इंडी गठबंधन के सांसदों से मिलने से इनकार कर दिया है। हालांकि CJI ने साफ कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं और हर भारतीय नागरिक को अदालत जाने का अधिकार है और सभी याचिकाओं का स्वागत किया जाएगा। CJI की इनकार पर सियासत भी शुरू हो गई है। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने CJI के फैसले पर हैरानी जताई है। वहीं बीजेपी का कहना है कि यह न्यायपालिका पर राजनीतिक दबाव बनाने की बचकानी कोशिश है।
Comments