रायपुर: रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर में 1 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक शहर के अलग-अलग स्थान पर RPF की ब्रास बैंड और पाइप बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जा रही है. गुरुवार 8 अक्टूबर को अंतिम दिन रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति ब्रास बैंड और पाइप बैंड के द्वारा दी गई, जिसका आम जनता ने आनंद लिया.RPF की ब्रास बैंड और पाइप बैंड की टीम में 18-18 आरपीएफ के संगीत की प्रस्तुति देने वाले लोग शामिल हैं. RPF के ब्रास बैंड और पाइप बैंड की प्रस्तुतियों के पीछे कई महत्वपूर्ण सामाजिक, राष्ट्रीय और सुरक्षा संबंधी मकसद होते हैं. रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर इन बैंडों के प्रदर्शन का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि इससे कहीं अधिक गहरा होता है.रायपुर में 1 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक आरपीएफ के ब्रास बैंड और पाइप बैंड ने मैग्नेटो मॉल, सिटी सेंटर मॉल, भारत माता चौक, बूढ़ा तालाब, NIT, न्यू बस स्टैंड भाठागांव, मरीन ड्राइव के साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में बैंड के द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया.