Skip to playerSkip to main content
  • 10 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर केरल के तिरुवनंतपुरम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन बीती रात हिंसक झड़प में बदल गया. SFI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी की. मशालें फेंकी. पुलिस ने उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. हिंसक टकराव के बाद म्यूजियम पुलिस ने 200 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ गैर-जमानती केस दर्ज किए हैं, जिसका SFI ने विरोध किया और पूरे राज्य में शिक्षा हड़ताल का आह्वान किया है.दरअसल, बुधवार रात करीब 8 बजे यूथ कांग्रेस और केरल स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ता पलायम में यूनिवर्सिटी हॉस्टल पहुंचे, ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया और सड़क पर टायरों में आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी हॉस्टल के अंदर से उन पर बीयर की बोतलें और पत्थर फेंके गए. इससे भड़ककर प्रदर्शनकारियों ने जलता हुआ पुतला और लकड़ी के डंडे हॉस्टल कंपाउंड में फेंक दिए. इससे कैंपस के अंदर पेड़ों और दूसरे सामान तक आग फैल गई. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस हॉस्टल कंपाउंड में घुसी और लाठीचार्ज किया. पुलिस के दखल के बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्रेटेरिएट की तरफ पीछे हट गए. हालांकि थोड़ी देर बाद ही हालात फिर से बिगड़ गए, दोनों गुटों के लोग इकट्ठा होकर सेक्रेटेरिएट की तरफ मार्च करने लगे. SFI ने इस हिंसक घटना को लेकर कांग्रेस और पुलिस पर तीखा हमला किया. SFI ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया.

Category

🗞
News
Transcript
00:22।
00:31पूरे राज्य में सिक्षा हर्ताल का आहवान किया है दरसल बुधवार रात करीब 8 वजे यूथ कॉंग्रेस और केरल स्टुडेंट
00:38यूनियन के कारेकरता पलायम के यूनिवरसिटी होस्टल पहुंचे ग्यानेश कुमार का पुतला जलाया और सरक पर टायरों में आग लगा
00:45कर विरोध प्रदर्शन किया यूथ कॉंग्रेस के कारेकरताओं ने आरोप लगाया कि यूनिवरसिटी होस्टल के अंदर से उन पर बीयर
00:51की बोतले और पत्थर फेके गये हैं इससे भड़क कर प्रदर्शन कारियों ने जलता हुआ पुतला और लकड़ी के डंडे
00:58होस्टल
00:58कंपाउंड में फेक दिये इसे कैंपस के अंदर पेड़ों और दूसरे सामान तक आग फैल गई हालात को काबो में
01:04करने के लिए पुलिस होस्टल कंपाउंड में घुसी और लाठी चार्ज किया पुलिस के दखल के बाद यूथ कॉंग्रेस के
01:10कारेकरता सेकरेटेरियेट की
01:11तरफ पीछे हट गए हालाकि थोड़ी देर बाद ही हालात फिर से बिगड़ गए दोनों गुटों के लोगी कठा होकर
01:17सेकरेटेरियेट की तरफ मार्च करने लगे
01:19SFI ने इस हिंसा घटना को लेकर कॉंग्रेस और पुलिस पर तीखा हमला किया
01:23SFI ने इसे कॉंग्रेस की साजिश करार दिया है
01:26इसके बाद जिला कॉंग्रेस कमीटी और केरल प्रदेश कमीटी के कारियालें के साथ ही
01:31BJP Raja Committee के कारियाले मरारजी भवन समेट दूसरे राजनीतिक कारियालेओं पर बड़े पैमाने पर हमले किये गए
01:37मुरारजी भवन पर बियर की बोतलें फेकी गई है
01:40मौजुदा तनाव के बीच मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को एरपोर्ट से अपने सरकारी घर क्लिफ हाउस जाते समय चाका में काले
01:47जण्डे दिखाए गए
01:48बियरो रिपोर्ट ETV भारत

Recommended