Skip to playerSkip to main content
  • 52 minutes ago
पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है. ईरानी मिलिट्री कमांड ने अमेरिका को खुली चेतावनी दी है कि यदि उसके खिलाफ कोई भी नई सैन्य कार्रवाई की गई, तो पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा. ईरान ने क्षेत्रीय देशों को भी अमेरिका का साथ न देने की कड़ी हिदायत दी है.दूसरी ओर, अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी तेज कर दी है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य में कई कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला गया है, जिससे ग्लोबल शिपिंग को लेकर चिंता बढ़ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को गंभीर नतीजों की चेतावनी दी है, हालांकि उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत के संकेत भी दिए हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:28
00:30इरान ने शेत्र के देशों को भी अमेरिका की किसी कारवाई का समर्था ना करने की चेतावनी दी है।
00:36तनाओ के बीच अमेरिका ने इरानी बंदरगाहों के खिलाफ नौसैनिक नाकिबंदी जारी रखी है।
00:43अमेरिकी सेंटरल कमांड यानी सेटकॉम के मताबिक 20 सितंबर तक 109 कमर्शिल जहाजों का रास्ता बदला गया है।
00:51इससे दुनिया के एहम एनरजी रूट हॉर्मूस स्ट्रेट में शिपिंग को लेकर चिंता बढ़ गई है।
00:58वहीं अमेरिकी राष्ट्रपती डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वाशिंग्टन इरान को लेकर एक बड़े फैसले के करीब है और
01:05तहरान को गंभीरित नतीजों की चेतावनी दी है।
01:08हाला कि उन्होंने एरानी राष्ट्रपती मसूद पजश्कियान से मुलाकात की संभावना के संकेत भी दिये।
01:15दूसरी और इरान ने तनाव खत्म करने के लिए कुछ शर्ती रखी हैं जिनमें लडाई खत्म करना, रुके हुए फंड
01:22जारी करना और अमेरिकी नौसेनिक नाके बंधी हटाना शामिल है।
Comments

Recommended