बाड़मेर। फागुन की बयार चली तो भक्ति के रंगों मन के आंगन को सराबोर कर दिया। कहीं ढोलक की थाप पर थिरकते कदम थे, तो कहीं ब्रज में होली रे रसिया की गूंजती तान। पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिश के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर के रातानाड़ा स्थित नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में जानकी अग्रवाल महिला सत्संग मंडल ने कुछ ऐसा ही भक्तिमय फाग महोत्सव रचाया। यहां रंगों की फुहार और फूलों के बीच श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां हर भक्त कान्हा की भक्ति में रंग गया।
Comments