तमिलनाडु के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के अधिकारियों ने डीएमके के पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़े 30 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान 241 डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए गए. पिछली डीएमके सरकार के दौरान म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन और वॉटर सप्लाई सेक्टर में अलग-अलग टेंडर में गड़बड़ी के आरोपों के आधार पर ये कार्रवाई की गई. जिन जगहों पर रेड हुई है.. उनमें पूर्व मंत्री के.एन.नेहरू का घर और ऑफिस और उनके रिश्तेदारों के घर और ऑफिस शामिल हैं. एंटी-करप्शन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने त्रिची और चेन्नई के कई इलाकों में छापे मारे, जिनमें अड्यार, तिरुवनमियूर, राजा अन्नामलाईपुरम और अन्ना नगर शामिल हैं. पूर्व मंत्री के.एन.नेहरू के अलवरपेट स्थित घर पर भी छापेमारी की गई.