Skip to playerSkip to main content
  • 2 months ago
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सावन के आखिरी सोमवार को झमाझम बारिश का दौर दिखा. इस बारिश की वजह से जहां एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो वही मौसम भी सुहाना हो गया है. साथ ही ठंडी तेज हवाएं भी चल रही है.दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में मूसलाधार बारिश देखी जा रही है.है यहां बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. आज सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे जिसके बाद 11:00 बजे दिन में तेज बारिश शुरू हुई.भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Category

🗞
News

Recommended