Skip to playerSkip to main content
  • 6 weeks ago
पोकरण. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूचियों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सुपुर्द कर मतदाता सूचियों में हो रही अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को भी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपाल रंगा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकड़ा के प्रभारी भोमसिंह भणियाणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने व्यास सर्किल से उपखंड अधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। यहां उन्होंने उपखंड अधिकारी को जिला कलक्टर के नाम एक ज्ञापन देकर बताया कि नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर वोट शिफ्टिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना उचित सत्यापन के मतदाताओं के नाम एक से दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किए जाने से निष्पक्ष व स्वतंत्र निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी सत्यापन और उचित निवास व दस्तावेजों के बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम स्थानांतरित किए गए है। उन्होंने बड़े पैमाने पर किए गए वोट शिफ्टिंग के आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर सत्यापन करवाने, संदिग्ध व अयोग्य आवेदनों की नियमानुसार जांच करवाने, वोट स्थानांतरण पर रोक लगाने, भौतिक सत्यापन के बाद ही आवेदनों को स्वीकार करने की मांग की है।

Category

🗞
News
Transcript
00:03Oh

Recommended