NDA के ‘मंगल मिलन’ में देशभक्ति का खास अंदाज दिखा। संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई NDA सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा लहराया। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत NDA के तमाम सांसदों ने भी तिरंगा लहराया। इस दौरान पूरा परिसर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। 15 अगस्त से पहले हुए इस ‘मंगल मिलन’ में एक तरफ देशभक्ति का रंग नजर आया, तो दूसरी तरफ संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिनों की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
Comments