Skip to playerSkip to main content
  • 5 hours ago
जैसलमेर. सीमावर्ती जिले के अधिकांश हिस्सों में रविवार को आकाश में बादलों की आवाजाही का दौर चला। पोकरण, रामदेवरा और रामगढ़ में जहां तेज गति की बारिश से सडक़ों व गलियों में पानी बह निकला वहीं जैसलमेर शहर में दोपहर को कुछ देर के लिए बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ गया। स्वर्णनगरी में रविवार को लगभग पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिससे अच्छी बारिश होने की संभावना के चलते लोग बार-बार आकाश की तरफ टकटकी लगाने को विवश हो गए। हालांकि उनके अरमान पूरे नहीं हो सके। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 34.1 व न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। उत्तर-पश्चिम दिशा से 6-7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली और हवा में नमी लगभग 80 प्रतिशत तक रही, जिससे खुले स्थानों पर मौसम के खुशगवार होने का अहसास हुआ, दूसरी तरफ घरों व प्रतिष्ठानों आदि बंद स्थानों पर उमस ने आमजन को पसीने में भिगोने में कसर नहीं छोड़ी। बहरहाल, सावन के पहले सोमवार को भी जिले में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

Category

🗞
News
Transcript
00:00A
00:01when
00:05I
00:06I
00:10I
00:11I
00:12I
00:12I
00:19I
00:21I
Comments

Recommended