Skip to playerSkip to main content
  • 24 minutes ago
जैसलमेर. मरुधरा की प्यास आखिरकार शनिवार को मेघों ने बुझा दी। कई दिनों से तपिश और उमस झेल रही स्वर्णनगरी पर जब बादल मेहरबान हुए तो शहर ही नहीं, आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी राहत और खुशी की लहर दौड़ गई। जैसलमेर, पोकरण, मोहनगढ़ तथा नहरी क्षेत्र में दिनभर रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। आसमान में छाए घने बादलों, ठंडी हवाओं और बरसती बूंदों ने गर्मी की तल्खी को धो डाला। लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश ने आमजन के साथ किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी। शनिवार सुबह से ही आसमान पर बादलों का घना डेरा बना रहा। हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई और फिर पूरे दिन कभी रिमझिम फुहारें तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर के समय भी मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। शाम ढलते ही बादलों ने एक बार फिर जोर पकड़ा और शहर के अनेक हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई। बारिश के साथ चली शीतल हवाओं ने वातावरण को तरोताजा कर दिया। कई दिनों बाद लोगों ने उमस से राहत की खुली सांस ली। वर्षा का असर शहर की सडक़ों पर भी साफ दिखाई दिया।

Category

🗞
News
Transcript
00:00.
00:01.
Comments

Recommended