आखिरकार कॉकरोच जनता पार्टी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की सभी मांगें सरकार ने मान ली है। केंद्र सरकार और सीजेपी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान कर दिया है कि अब छात्र जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी की तीन मांगें थीं, जिसमें शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज Fir और हर हाल में neet पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता की मांग की जा रही थी। दिल्ली के कॉन्सिट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार में मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरभ दास ने साफ-साफ कहा कि अब जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन नहीं करेंगे।
Comments