नाचना. कस्बे के किला चौक परिसर में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंच पर करणी माता मंदिर अवाय के पुजारी संत रामनाथ मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत के प्रचारक विजयानंद कार्यक्रम के अध्यक्ष नग सिंह भाटी उपस्थित रहे। विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में गुरुवार सुबह से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल-कलश धारण कर सहभागिता निभाई। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह गांव में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कलश यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए किला चौक परिसर पहुंची। नाचना मंडल के विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक विजयानंद ने कहा कि सनातन संस्कृति हमारे देश की आत्मा है।
Comments