लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े चेहरों की तरफ से आज 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया गया। करीब पांच घंटे तक चले इस प्रदर्शन को पुलिस ने शाम करीब 7 बजे बलपूर्वक खत्म कराया गया...इसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से राहुल-प्रियंका के साथ कई कांग्रेस नेताओं और यहां तक कि धरने में पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव तक को हिरासत में ले लिया गया। काफी बवाल के बाद राहुल, प्रियंका, अखिलेश को पुलिस ने छोड़ा। पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला औऱ राहुल गांधी पर बोलीं कि मेरे भाई बहुत मजबूत हैं वो बर्दाश्त कर लेंगे।
Hashtags: #Congressprotest, #congress, #rahulgandhi, #priyankagandhi, #mallikarjunkharge, #delhipolice, #protest, #dharmendrapradhan, #jairamramesh, #parliament, #IndiaNewsinHindi, #LatestIndiaNewsUpdates
Comments