Skip to playerSkip to main content
  • 7 hours ago
धर्म नगरी हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में दो साधुओं की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। पथरेश्वर महादेव मंदिर से लापता हुए साधु सेवा गिरी और उत्तम गिरी के शव जंगल में गड्ढे से बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक साधु की गला दबाकर हत्या की गई, जबकि दूसरे पर चाकू से कई वार किए गए। हत्या के बाद दोनों शवों को जंगल में दफना दिया गया। पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। मामले में मंदिर के मुख्य पुजारी पर प्रथम दृष्टया संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Category

🗞
News
Transcript
00:00धर्मनगरी हरिद्वार जहां हर दिन शद्धा और आस्था की गूंज सुनाई देती है
00:05वही अब दो साध्वों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला करत दिया है
00:11पथरीकशेत्र के एक मंदिर से लापता हुए दो साध्वों के शव जंगल में गढ़े से बरामद हुए
00:19पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले सेवागिरी और उत्तमगिरी कई दिनों से लापता थे
00:24जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो मंदिर के सेवादार ने पुलिस को अन्होनी की आशंका जताई
00:31छानबीन करने पर दोनों साधों के शब जंगल में दफन मिले
00:37शुरुवाती जाच में सामने आया कि एक साधो का गला दबा कर हत्या की गई
00:42जबकि दूसरे पर चाकू से कईवार किये गए
00:45हत्या के बाद सबूत मिटाने की नियत से शबो को जंगल में दफना दिया गया
01:18एसेसपी ने ये भी बताया कि मंदिर में लगे
01:20सीसी टीवी के आधार पर जल्द ही दोशियों को पकड़ा जाएगा
01:47पुलिस की जाच अब मंदिर और उससे जुड़े लोगों पर केंद्रे
01:58पुलिस की कईटी में उसकी तलाश में संभाविट ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है
02:03फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है
02:07लेकिन बड़ा सवाल है क्या ये किसी निजी रंजिश का नतीजा है या फिर धर्मनगरी का महौल बिगारने की साजिश
02:15इन सवालों के जवाब अब पुलिस जाच और फरार आरोपियों की गिरफतारी के बाद ही सामने आएंगे
Comments

Recommended