Skip to playerSkip to main content
  • 5 weeks ago
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द करने पर विचार कर रहा है. सोनम अपने पति राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हुई कथित हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने की. पीठ ने यह टिप्पणी राज्य सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें मेघालय हाई कोर्ट द्वारा सोनम की जमानत को बरकरार रखने के आदेश को चुनौती दी गई है. राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि सोनम घटना के बाद फरार हो गई थी और सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आई. मेहता ने बताया कि उसके पति का शव 10 दिनों के बाद ड्रोन की मदद से बरामद किया गया था. उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था. शव की पहचान केवल टैटू के जरिए ही हो सकी थी. पीठ ने सोनम के वकील से पूछा कि वह अपनी मुवक्किल के इस व्यवहार को कैसे स्पष्ट करेंगे? कोर्ट ने कहा कि मामला यह है कि आप (सोनम) राजा के साथ उस स्थान पर गईं और वहीं यह घटना घटी. पीठ को सूचित किया गया कि मामले में अभियोजन पक्ष के 94 गवाहों में से अब तक केवल चार गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. पीठ ने संकेत दिया कि ट्रायल कोर्ट द्वारा मुख्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाने तक सोनम को इस बीच आत्मसमर्पण कर देना चाहिए. इसके बाद अदालत मेरिट (गुण-दोष) के आधार पर उसकी जमानत पर दोबारा विचार कर सकती है. पीठ ने सोनम के वकील से इस बात पर सहमति लेने को कहा कि क्या उनकी मुवक्किल जमानत पर आगे विचार होने तक आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00राजा रग्वणची हत्यकान्वे सुप्रीम कोट ने मुख्य आरोपी सोनम रग्वणची की जमानत पर सुनवाई की
00:06कोट ने कहा कि ट्राइल कोट द्वारा मुख्य गवाहों के बयान दर्च किये जाने तक सोनम को इस बीच आत्म
00:14समर्पन कर देना चाहिए
00:15साथ ही कहा कि वो सोनम रग्वणची को मिली जमानत रद करने पर विचार कर रहा है
00:20कोट ने टिपड़ी करते हुए कहा कि सोनम के पास दो विकल्प है
00:25या तो हम मैरिट यानि गुड़ दोश के आधार पर विचार करके आदेश पारित करेंगे
00:32Or may we will be a charge for this
00:34We will be a charge for this
00:38Then we will be a charge for this
00:41Coat has this kit
00:42The manager of the Raja Sarkar
00:43Which means that the Maia
00:46To have the charge in front of the Mura
00:48Coat is a case of this
00:51Coat will be a charge for this
00:55MTHPTK
00:58Avenida
00:59मैं 2025 में हनीमोन पर गई थी
01:02उसी दोरान उसके पती राजा रघोवशी की हत्या कर दी गई
01:06जिसका आरोप सोनम रघोवशी और उसके प्रेमी पर है
01:09ब्यूरोरिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended